निफ्टी पर HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि तकनीकी रूप से निकट अवधि में बाजार हाल के उच्च स्तरों से नीचे की ओर करेक्शन के दौर से गुजरता हुआ प्रतीत होता है। इंडेक्स में आने वाले सत्रों में और अधिक कमजोरी दिखने की उम्मीद है। इंडेक्स में अगला निचला सपोर्ट 20-डे ईएमए 24,450 के स्तर के आसपास नजर आ रहा है। इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 24,915 पर दिख रहा है