निफ्टी पर HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि 24,800-24,900 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस से ऊपर एक स्थायी उछाल से शॉर्टटर्म गिरावट के अंत की पुष्टि हो सकती है। इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 24,450 पर नजर आ रहा है। Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी में एक ताजा बिकवाली तभी हो सकती है जब इंडेक्स में 24,450 के स्तर से नीचे ब्रेकआउट आये