Nifty की कल की चाल पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का अंतर्निहित रुझान सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा, हालांकि बाजार को उच्च स्तर पर बाधाओं और अस्थिरता का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन टॉप पर उलटफेर या थकावट की अभी भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। निकट भविष्य में ऊपर की तरफ 24,550 और 24,800 के आसपास नजर रखनी चाहिए। इंडेक्स में तत्काल सपोर्ट 24,100 पर नजर आ रहा है