Nifty पर राय देते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान रेंजबाउंड मूवमेंट के साथ कमजोर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निफ्टी के शॉर्ट टर्म में 22,400 स्तर के आसपास तत्काल सपोर्ट लेवल तक नीचे जाने की उम्मीद है। इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 22,625 पर नजर आ रहा है। वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक शॉर्ट टर्म में इंडेक्स 22,500-23,000 के स्तर के बीच रह सकता है