Nifty पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि लेवल बेस्ड ट्रेडिंग इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए आदर्श रणनीति होगी। जब तक बाजार 23,750 से नीचे रहेगा, कमजोर सेंटीमेंट्स बने रहने की संभावना है। यदि इंडेक्स इस स्तर से नीचे गिरता है, तो यह 23,500 अंक तक फिर से फिसल सकता है। इसके आगे और गिरावट पर इंडेक्स 23,400 तक नीचे लुढ़क सकता है