Nifty की चाल पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी की निकट अवधि की तेजी बरकरार है। इसमें अगले 1-2 हफ्ते में 23,650 और 23,870 के आसपास अगले अपसाइड लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें तत्काल सपोर्ट 23,200 पर दिख रहा है। वहीं वीकली ऑप्शन डेटा के मुताबिक निफ्टी को आने वाले सत्रों में 23,500 और 24,000 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है