निफ्टी पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा कैंडल बनाया। ये पैटर्न उछाल के प्रयास का संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी वर्तमान में 24,700 के 10-डे ईएमए पर प्रारंभिक सपोर्ट बनाए हुए है। यदि यह स्तर टूट जाता है, तो अगला सपोर्ट 24,500 पर है। इसमें 25,000 से ऊपर की चाल से इंडेक्स 25,250-25,500 के स्तर की ओर बढ़ सकता है