कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी रूप से 24,700 का लेवल ट्रेडर्स के लिए प्रमुख सपोर्ट जोन होगा। जबकि 25,000 बुल्स के लिए एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन होगा। जब तक बाजार इस सीमा के भीतर है, तब तक रेंजबाउंड टेक्सचर बने रहने की संभावना है।25,000 के ऊपर का सफल ब्रेकआउट बाजार को 25,100-25,250 तक पहुंचा सकता है। 24,700 से नीचे गिरन पर निफ्टी 24,500-24,450 तक फिसल सकता है