(खबरें अब आसान भाषा में)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के अधिकारियों ने सोमवार (10 नवंबर, 2025) को बताया कि TCS ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए 1,00,000 4G साइटों का रोलआउट पूरा कर लिया है। वहीं, अब 4G नेटवर्क को अगले फेज में बढ़ाने और इसके लिए जरूरी फंडिंग पर फैसला BSNL को करना है।