Tariff War Impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया तो एशियाई मार्केट समेत दुनिया भर के बाजार ढह गए। टैरिफ के चलते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स करीब 1 फीसदी उछलकर 109 के पार चला गया। कनाडाई डॉलर वर्ष 2003 के बाद के निचले स्तर पर आ गया तो यूरो नवंबर 2022 के निचले स्तर पर आ गया। जानिए कि इसे लेकर एनालिस्ट्स का क्या कहना है?