Trump’s Tariff Impact: आईटी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसे शेयरों में गिरावट आई। निवेशक बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “लिबरेशन डे” से पहले सतर्क नजर आये। अमेरिका से “पारस्परिक” टैरिफ लागू किये जाने की उम्मीद है। इससे वैश्विक बाजारों में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है