Tamil Nadu Election Result: कोलाथुर विधानसभा सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी DMK के नेता और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं। उनका मुकाबला अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी AIADMK के सैदाई दुरईसामी से है, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी गठबंधन का समर्थन मिला हुआ है। इसके अलावा, पीएमके के ए. जगदीसन समेत कई छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ा है