Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु के शिवकाशी में मंगलवार (1 जुलाई) को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में एक महिला समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वायरल वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता देखा गया, क्योंकि अंदर पटाखे लगातार फट रहे थे। अब तक गंभीर रूप से झुलसे कई लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है