T20 World Cup Crisis: बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को चेतावनी दे दी थी कि यदि टीम भारत दौरा नहीं करेगी तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम टूर्नामेंट में खेलेगी