Swiggy Share Price: फूड डिलीवरी एग्रीगेटर स्विगी के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव है। इन तीन दिनों में यह करीब 12 फीसदी टूटकर आज इश्यू प्राइस से भी नीचे आ गया। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 390 रुपये भाव पर जारी हुए थे और आज इंट्रा-डे में यह इसके नीचे आ गया था। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी हुई और शेयर रिकवर हुए लेकिन अब भी यह निगेटिव जोन में बना हुआ है