Suzlon Energy Shares: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज 7 मार्च को 9 फीसदी की तूफानी तेजी देखने को मिली। यह इस शेयर में पिछले करीब 20 महीनों में आई सबसे बड़ी इंट्राडे उछाल हैं। पिछले 5 दिनों से यह शेयर लगातार ऊपर जा रहा है और इस हफ्ते इसका भाव अबतक 12% चढ़ चुका है। यह जुलाई 2024 के बाद का इसका सबसे अच्छा वीकली रिटर्न है