Suzlon share price : कंपनी अपने 60% के ग्रोथ गाइडेंस पर कायम है। वित्त वर्ष 2027 के लिए गाइडेंस में कोई बदलाव हो सकता है लेकिन इस साल के लिए इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। पहली छमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 70% से ज्यादा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने 60% के ग्रोथ गाइडेंस को आसानी से हासिल कर लेगी