Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार पिछली सरकारों द्वारा 10 या 34 साल पहले शुरू की गई सामाजिक योजनाओं को बंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाएगा। साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि बाहर से आए लोग राज्य की सामाजिक कल्याण योजनाओं का गलत फायदा न उठा सकें। उन्होंने बताया कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई थी