Surya Murder Case: सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद की यह घटना बेहद दुखद है और इसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को सही संस्कार और दिशा देने में असफल रहते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मित्रता का दिखावा करके किसी की जान लेता है, तो ये केवल अपराध नहीं बल्कि विश्वासघात भी है