Suntech Infra IPO Listing: सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशंस बी2बी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट, सब-कॉन्ट्रैक्ट और इक्विपमेंट रेंटल के जरिए सिविल कंस्ट्रक्शन सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?