Sun Pharma Shares: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मा के शेयरों में आज बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। इसके शेयरों में यह बिकवाली अमेरिकी कोर्ट के एक फैसले के चलते आई। शेयरों में यह गिरावट इतनी तेज है कि यह सेंसेक्स का टॉप लूजर बन गया। इसके शेयर करीब 5 फीसदी टूट गए। निचले स्तर पर कुछ खरीदारी तो हुई लेकिन अब भी यह काफी दबाव में हैं