Sun Pharma पर एचएसबीसी ने खरीदारी की राय दी है। लेकिन टारगेट घटाकर 1870 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि चौथी तिमाही अनुमान से कमजोर रही। कंपनी ने Leqselvi & Unloxcyt के स्पेशलिटी लॉन्च के लिए वित्त वर्ष 26 में 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त लागत का अनुमान लगाया है। स्पेशलिटी पोर्टफोलियो ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए ये खर्च महत्वपूर्ण है। दूसरी तिमाही में Leqselvi का लॉन्च और चेकपॉइंट डील होने से कंपनी को फायदा होगा