इन घटनाओं को “दुखद” बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की कि वे इस मुद्दे को न्यूज़ीलैंड सरकार के सामने तुरंत राजनयिक स्तर पर उठाएं, ताकि विदेशों में सिखों की धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित रह सके। बादल ने कहा कि धार्मिक अभिव्यक्ति सभी के लिए सुरक्षित होनी चाहिए