Sujay Reu On Ramayana: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ के टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक को लेकर जहां कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ पुराने किरदारों से उनकी तुलना कर रहे हैं। इसी बीच, टीवी के ‘राम’ यानी सुजय रेउ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।