उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना बसौनी के ग्राम ताल के पुरा में शनिवार को एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था
उन्होंने बताया कि उसकी पहचान विपिन भदौरिया के तौर पर हुयी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों को ख़ुद गोली मारने की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें : मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर सवाल, क्या नरसिम्हा राव को भूल गए Rahul?