रामशरण ने केले की खेती को केवल पारंपरिक तरीके से करने के बजाय इसमें आधुनिक तकनीक को अपनाया। खेत में फसल मैनेजमेंट से लेकर पौधों की देखभाल और बाजार तक पहुंच बनाने पर उनका खास जोर है। यही वजह है कि बड़े रकबे में खेती के बावजूद उत्पादन और बिक्री का पूरा सिस्टम व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। पद्मश्री से सम्मानित लग्जरी फार्महाउस में रहने वाले करोड़पति किसान रामशरण 250 एकड़ में खेती करते हैं। वह सिर्फ केले से ₹1.65 करोड़ कमाते हैं।