Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी की गिरावट आज भी बिकवाली का इशारा कर रही है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 की बात करें तो रिकॉर्ड हाई से अभी ये 6.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था