Stocks to Watch: शुक्रवार को बुलिश ने मार्केट पर जो पकड़ बनाई थी, वह कायम रहेगी या एक बार फिर बेयर्स हावी होंगे, इस पर निगाहें रहेगी। एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार को इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 2,131.1 प्वाइंट और निफ्टी 611.5 प्वाइंट रिकवर हुआ था। फिलहाल ये रिकॉर्ड हाई से करीब 5.75 फीसदी डाउनसाइड हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था