Stocks to Watch Today: एक कारोबारी दिन पहले निफ्टी के सभी इंडेक्स और स्टॉक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के दिन मार्केट में हरियाली रही। हालांकि इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अभी भी 10 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?