Stocks to Watch: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट में बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब डेढ़ फीसदी ऊपर चढ़े। इसके चलते अब रिकॉर्ड हाई से ये 5 फीसदी से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?