Stocks to Watch: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में अच्छी रौनक के संकेत मिल रहे हैं। आज एक स्टॉक की लिस्टिंग है तो वहीं कुछ स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल के आसार हैं। इंट्रा-डे में आज एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग (HG Infra Engineering) और मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) समेत इन शेयरों पर नजर रखें। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट जिनमें किसी खास वजह से तेज उठा-पटक के आसार हैं