Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज मार्केट में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 1% से अधिक टूटे थे। इसके चलते एक बार फिर रिकॉर्ड हाई से ये 6 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?