Stocks to Watch: लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन रौनक लौटी लेकिन इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की तेजी गायब हो गई। रिकॉर्ड हाई से ये 12 फीसदी से अधिक नीचे बने हुए हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था