Stocks to Watch: आज घरेलू मार्केट में रौनक दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में मामूली तेजी आई थी और फिलहाल रिकॉर्ड हाई से ये 7 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?