Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों के आज 3 सितंबर को कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह 7:25 बजे के करीब, गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,637 पर कारोबार कर रहा था। यह दलाल स्ट्रीट पर भी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट से मिलने वाले सेंटीमेंट भी सुस्त नजर आ रहे हैं