Emmvee Photovoltaic Shares: एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों में मंगलवार 6 जनवरी को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गए। यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की एक रिपोर्ट के बाद आई है। जेफरीज ने एमवी फोटोवोल्टिक पावर के शेयरों को ‘Buy’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है