JSW Steel पर सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 825 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा कैपेक्स पर हुए खर्च को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। 30 अप्रैल की क्लोजिंग से 5-9% वैल्युएशन इम्पैक्ट देखने को मिल सकता है। स्टॉक में 2 मई को 6% करेक्शन से लगता है कि काफी हद तक इसका असर दिखाई दे चुका है।