Stock Split: फार्मा सेक्टर की एक कंपनी है जिसका दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 384 फीसदी और शुद्ध मुनाफा 340 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा था। अब कंपनी पहली बार स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इस ऐलान के चलते लगातार दूसरे दिन शेयर अपर सर्किट पर पहुंचा है। इस तेजी के साथ लगातार पांच कारोबारी दिनों में यह 20 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है। आपके पास है यह शेयर?