Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए। विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार में पैसा डालने और बैकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों का जोश हाई दिखा। दोपहर 12.30 बजे, सेंसेक्स 1,011.29 अंक या 1.31 प्रतिशत बढ़कर 77,916.80 पर कारोबार कर रहा था