Stock markets: स्टॉक मार्केट्स में ऑपरेशन सिंदूर का ज्यादा असर नहीं दिखा। सुबह में मार्केट्स कमजोर खुले। फिर कुछ ही घंटों बाद हरे निशान में आ गए। 11:42 बजे सेसेंक्स 96 अंक चढ़कर 80,735 पर चल रहा था जबकि निफ्टी 31 अंक की तेजी के साथ 24,409 प्वाइंट्स पर था। कुछ देर बाद फिर लाल निशान में आ गए। इस तरह बाजार सीमित दायरे में चढ़ताउतरता दिखा।