Stock Market Live updates: मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली। इसकी वजह मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कम होने की अटकलें थीं। इस संघर्ष के चलते हाल के हफ़्तों में तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं और दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर सता रहा था। S&P 500 में 2.91% का उछाल आया और मंगलवार का सत्र 6,528.52 अंकों पर समाप्त हुआ