Stock Market Live Update: ईरान-US के बीच सीजफायर पर संकट के बादल बने हुए है। इजरायल का लेबनान पर भयानक हमला हुआ। जिसमें 250 की मौत हो गई। भड़के ईरान ने फिर स्टेट ऑफ हॉर्मूस बंद किया और कहा-युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन हुआ। बिना इजाजत कोई जहाज गुजरा तो उड़ा देंगे। इस बीच पश्चिम एशिया सीजफायर के खतरे में पड़ने से बाजारों में फिर घबराहट शुरू हुई। गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई