Stock Market Live Update: FMCG, रियल्टी और PSUs में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े। FMCG में डाबर, कोलगेट, नेस्ले में डेढ़ से दो परसेंट की बढ़त देखने को मिली।एथेनॉल प्रोडक्शन पर पाबंदियां हटने से शुगर शेयरों में मिठास बढ़ी। श्री रेणुका शुगर्स करीब 12 परसेंट दौड़ा है।