Stock Market Live Update: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए अच्छे संकेत, मिल रहे है। FIIs की कैश में बिकवाली रही, लेकिन वायदा में शॉर्ट कवरिंग के संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त हुआ। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। डाओ जोंस 500 प्वाइंट उछला है और S&P भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इस बीच पहली तिमाही में अनुमान से इंफोसिस के नतीजे बेहतर रहे।