Stock Market Live Update: भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत नजर आ रहे है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी रही। हालांकि एशियाई बाजारों में रौनक देखने को मिली। टेक शेयरों में तेजी के चलते कल अमेरिकी बाजारों में रिकवरी दिखी। डाओ करीब 190 अंक तो नैस्डैक 140 अंक चढ़कर बंद हुआ