Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 जून को तेज उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की। लेकिन दोपहर तक इन्होंने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी और बाजार लाल निशान में फिसल गया। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से 450 अंक या 0.54% टूटकर 81,402.63 अंक तक आ गया। वहीं निफ्टी 135 अंक या 0.54% गिरकर 24,813.15 के स्तर पर आ गया