Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 20 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतो के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। सुबह 9.15 बजे के करीब, सेंसेक्स 319.89 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 75,619.29 पर आ गया। साल 2025 की शुरुआत से अब तक सेंसेक्स 3% से ज्यादा गिर चुका है, और सितंबर 2024 के रिकॉर्ड स्तर से ये लगभग 13% नीचे आ चुका है