Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 25 अप्रैल को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,000 अकों से अधिक क्रैश होकर 78,800 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी करीब 335 अंकों का गोता लगाकर 23,908 के स्तर पर आ गया। सबसे अधिक पिटाई बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। इस गिरावट के चलते निवेशकों को शुरुआती कारोबार में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ