Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 27 मई को तेज गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के चलते बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। सेंसेक्स लगभग 820.16 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 81,356.30 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी भी 239.15 अंकों या 0.96 प्रतिशत टूटकर 24,762.00 के स्तर तक फिसल गया