Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार बढ़ने और अमेरिका में मंदी आने की आशंका के चलते आज 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार क्रैश कर गए। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलानों और उस पर चीन की जवावी कार्रवाई ने बाजार में हड़कंप ला दिया है। सेंसेक्स 2,226 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 22,200 के भी नीचे चला गया। इस गिरावट ने निवशेकों की संपत्ति एक दिन में करीब 13.5 लाख करोड़ रुपये कम हो गई